घर का बजट
हर बड़े फ़ैसले की शुरुआत घर के महीने के हिसाब से होती है: कितना आता है, कितना जाता है, कितना बचता है — और अगर आमदनी कुछ महीने रुक जाए, तो घर कैसे चलेगा।
कहाँ से शुरू करें
- महीने के आख़िर में पैसा कहाँ चला जाता है? मासिक बजट प्लानर में आय और ख़र्च लिखें — सालाना बिल भी महीने में बँटकर दिखेंगे।
- नौकरी या आमदनी रुक जाए तो? इमरजेंसी फ़ंड प्लानर में ज़रूरी ख़र्च लिखें और ख़ुद चुनें कि कितने महीने का बैक-अप चाहिए।
- बची रकम से कोई लक्ष्य? बचत लक्ष्य कैलकुलेटर; और कोई बड़ी चीज़ आगे कितने की होगी, यह महँगाई कैलकुलेटर में।
इन टूल में डाली आय-ख़र्च की सूची इसी पेज में रहती है। वह अपने-आप कहीं सेव नहीं होती और किसी बैंक या ऐप से नहीं जुड़ती; “प्लान सेव करें” दबाने पर ही आपके इसी ब्राउज़र में रखी जाती है।
टूल
- मासिक बजट प्लानरआय और ख़र्च लिखें: ज़रूरी, पसंद, EMI और बचत का हिस्सा, और हर महीने कितना बचता है
- इमरजेंसी फ़ंड प्लानरज़रूरी मासिक ख़र्च × आपके चुने हुए महीने: लक्ष्य, अभी की कमी और उसे भरने का समय
गाइड
- इमरजेंसी फ़ंड कितना रखें? ज़रूरी ख़र्च गिनने का तरीका
कौन-से ख़र्च “ज़रूरी” गिनें, कितने महीने चुनें और फ़ंड की रकम कैसे बनती है · लगभग 3 मिनट
- घर के बजट में बचत कहाँ से निकले?
सालाना ख़र्च, बोनस और श्रेणियाँ: बजट में असली बचत कैसे दिखे और कहाँ से बढ़े · लगभग 3 मिनट