हम हिसाब कैसे करते हैं

पेज अपडेट: 12 अक्टूबर 2026

SaralPaisa के कैलकुलेटर पैसों के फ़ैसलों से पहले हिसाब समझने के लिए हैं। इसलिए यह बताना ज़रूरी है कि हिसाब किन फ़ॉर्मूलों पर, किन मान्यताओं के साथ और कितनी जाँच के बाद दिखाया जाता है — और कहाँ उसकी सीमा है।

एक इंजन, सभी टूल

सारे कैलकुलेटर एक ही गणना-फ़ाइल (इंजन) के अलग-अलग फ़ंक्शन से चलते हैं। पेज सिर्फ़ इनपुट पढ़ता है, इंजन से नतीजा लेता है और उसे दिखाता है; पेज ख़ुद कोई गणित नहीं बदलता। इसलिए EMI टूल, लोन तुलना, प्रीपेमेंट और होम लोन अफ़ोर्डेबिलिटी का गणित एक-दूसरे से मेल खाता है। हर इनपुट की सीमा पेज पर लिखी है; उससे बाहर की संख्या पर टूल नतीजा नहीं दिखाता, बल्कि बताता है कि कौन-सा ख़ाना ठीक करना है — चुपचाप संख्या बदलता नहीं।

मुख्य फ़ॉर्मूले

राउंडिंग और पैसे तक की सटीकता

लेखों के उदाहरण कैसे बनते हैं

लेखों और टूल-पेजों पर दिखने वाले हल किए उदाहरणों की संख्याएँ हाथ से नहीं लिखी जातीं। वेबसाइट बनाते समय एक स्क्रिप्ट वही इंजन चलाकर संख्याएँ निकालती है और पेज में भरती है। अगर कोई उदाहरण इंजन से नतीजा न दे, या उसकी कही बात (जैसे "यह ऑफ़र सस्ता है") इंजन के नतीजे से मेल न खाए, तो वेबसाइट बनती ही नहीं — इसलिए लेख और कैलकुलेटर अलग-अलग संख्या नहीं दिखा सकते।

टेस्ट: क्या होता है, क्या नहीं

हर बदलाव के बाद ये जाँचें चलाई जाती हैं (नतीजे हर रिलीज़ की टेस्ट रिपोर्ट में):

क्या नहीं जाँचा जा सकता: असली बैंक या आयकर विभाग के सिस्टम का नतीजा, हर फ़ोन और स्क्रीन-रीडर, और भविष्य में बदलने वाले नियम। इसलिए हर नतीजा "अनुमान" लिखा होता है।

मान्यताएँ और सीमाएँ

हर कैलकुलेटर पर "इस हिसाब की मान्यताएँ" खुला रहता है — उसमें लिखा है कि दर स्थिर मानी गई या नहीं, फ़ीस/टैक्स शामिल हैं या नहीं, और टूल किन मामलों पर लागू नहीं होता। टूल किसी व्यक्ति के लिए सलाह नहीं देता: कौन-सा लोन, निवेश या रिजीम आपके लिए सही है, यह आपकी पूरी स्थिति से तय होता है। SaralPaisa कोई CA, वित्तीय सलाहकार या SEBI-रजिस्टर्ड संस्था नहीं है।

तारीख़ें और दरों का अपडेट

ग़लती की सूचना और सुधार

किसी हिसाब, नियम या दर में ग़लती दिखे, तो संपर्क पेज पर दिए ई-मेल पर लिखें। काम आएगा अगर आप बताएँ: पेज का पता, आपने कौन-से इनपुट डाले (अपना PAN, खाता नंबर या कोई निजी जानकारी नहीं), आपको क्या नतीजा मिला, और आपके हिसाब से क्या होना चाहिए — हो सके तो आधिकारिक स्रोत के लिंक के साथ।

सूचना की जाँच के बाद ग़लती सही निकली, तो गणना या पेज ठीक किया जाता है, उसके लिए एक नया टेस्ट जोड़ा जाता है ताकि वह ग़लती लौटे नहीं, और पेज की अपडेट तारीख़ बदलती है।

आपकी संख्याएँ

हिसाब आपके ब्राउज़र में होता है; डाली गई रकम हम किसी सर्वर पर नहीं भेजते और URL में नहीं डालते। प्लान तभी सेव होता है जब आप ख़ुद "प्लान सेव करें" दबाएँ, और तब भी सिर्फ़ इसी ब्राउज़र में। एक टूल से दूसरे टूल तक रकम ले जाने वाले बटन इसी टैब की अस्थायी स्टोरेज से एक बार भरते हैं और फिर मिटा देते हैं। होम, टूल और गाइड पेजों के अंत में Adsterra का विज्ञापन दिखता है, जिसकी स्क्रिप्ट उनके सर्वर से लोड होती है — विज्ञापन हिसाब में कोई भूमिका नहीं निभाता, और हम उसे आपकी रकम नहीं देते। पूरा विवरण: प्राइवेसी पॉलिसी।

यह पेज और साइट start चलाते हैं — हमारे बारे में।